मुख्य सचिव शनिवार को निंबाहेड़ा में लेंगे जिले की समीक्षा बैठक

चित्तौड़गढ़ । राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 21 मार्च (शनिवार) को अपरान्ह 3:00 बजे पंचायत समिति निंबाहेड़ा के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक ने बताया कि इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभागों की अद्यतन जानकारी एवं प्रगति विवरण के साथ नियत समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।

Next Story