जयपुर में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में चित्तौड़गढ़ ने राजसमंद को 2–0 से हराया

निंबाहेड़ा जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष पूरण आंजना के निर्देशन में जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ अंडर–20 की टीम जयपुर में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में भाग ले रही है। जयपुर में स्थित चौगान स्टेडियम में स्टेट चैंपियनशिप के उद्घाटन के प्रथम दिन सोमवार को चित्तौड़गढ़ की टीम ने अपने पहले मुकाबले में राजसमंद की टीम को 2–0 से शिकस्त देते हुए जीत हासिल की। चित्तौड़गढ़ टीम के होनहार खिलाड़ी भव्यराज सिंह और दानिश मेव ने शानदार एक-एक गोल का स्कोर करते हुए अपनी टीम को 2–0 से जीत दिलाई।
जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना, कोषाध्यक्ष मनोज पारख,उपाध्यक्ष ज़की अहमद,मोहम्मद कुरैशी, रामकिशन चौधरी, सचिव फैसल खान, सह सचिव राजेश जैन, कार्यकरिणी सदस्य मुकेश मेघवाल,रफीक खान,मेवाड़ क्लब के अध्यक्ष कैलाश पंवार, सनराईज क्लब के शाहिद हुसैन,मॉर्निंग क्लब निंबाहेड़ा के यूसुफ खान सहित समस्त जिला फुटबॉल संघ से संबद्धता प्राप्त क्लबों और खेलप्रेमियों ने स्टेट चैंपियनशिप में चित्तौड़गढ़ की टीम के शानदार प्रदर्शन कर विजयी होने पर टीम के कोच मोहम्मद शकील मंसूरी,मैनेजर इफ्तेखार अहमद, धर्मेन्द्र सिंह तंवर और पूरी टीम के समस्त खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।टूर्नामेंट में राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन से संबद्धता प्राप्त जिला फुटबॉल संघों की टीमें भाग ले रही हैं।
