सांसद जोशी व विधायक की अनुशंसा से विकास कार्यों की गंगा; वार्ड 13 में 500 फीट गहरी ट्यूबवेल खुदी

चित्तौडगढ । सांसद सी.पी.जोषी एवं विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या की अनुषंषा से कुम्भानगर , उपनगर क्षेत्र मे नाला निर्माण, नाली निर्माण , सड़क पेचवर्क, व्यायामषाला निर्माण, अटल उद्यान निर्माण, विभिन्न समाजो के सामुदायिक भवन निर्माण पुलिस लाईन मे इन्टरलोगिंग, नयी रोड लाईट , सीसी सडक, डामर सडक निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य यूआईटी एवं नगर परिषद द्वारा करवाये गये है। आज करणीमाता का खेडा स्थित शीतला माता मंदिर के पास नयी टयूबवेल करवायी गयी है। जो 500 फीट गहरी की गयी है जिससे आस पास के क्षेत्र मे पानी के पीने अच्छी सुविधा होगी। क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विकास कार्यो के लिए सांसद सी.पी.जोषी व विधायक चन्द्रभानसिंह का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज वार्ड13 में ट्युबवेल खुदाई के समय छोटूसिंह शेखावत, रामबक्ष कीर, अम्बालाल, भगवानलाल, दुर्गेष शर्मा, विनोद शर्मा, हरिराज सिंह, मुन्नासिंह, रूपलाल, जयकिषन, देवीसिंह, मांगीलाल, बाबूलाल, बंषीलाल शर्मा, किषन, दीपक सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
