बजट में चित्तौड़गढ़ को करोड़ों रुपये की सौगातें-सीपी जोशी

बजट में चित्तौड़गढ़ को करोड़ों रुपये की सौगातें-सीपी जोशी
X

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के बजट को लेकर चित्तौड़गढ़ में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद सीपी जोशी, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मुंदड़ा मौजूद रहे।

सांसद सीपी जोशी ने कहा कि ऐतिहासिक बजट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक पेश किए गए बजटों में सबसे अधिक राशि विकास कार्यों के लिए निर्धारित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले बजट की घोषणाएं पूरी की जा चुकी हैं तथा इस बजट में की गई घोषणाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीरता से निर्देश दिए हैं और जल्द ही इन पर कार्य शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि बजट में चित्तौड़गढ़ को करोड़ों रुपये की सौगातें दी गई हैं। चित्तौड़गढ़ के सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। बजट में चित्तौड़गढ़ के लिए कुंभा बायोलॉजिकल पार्क, रिवरफ्रंट तथा शहर के विकास के लिए दो पुलिया सहित कई विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई है।

Next Story