चित्तौड़गढ़ पंचायत शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

चित्तौडगढ । राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष सम्पत लाल जाट ने बताया कि विगत कई वर्षों से संविदा पर कार्यरत पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ को बजट 2026-27 में स्थाईकरण की पूर्णतया आशा थी चुंकि विगत बजट 2025-26 में उपमुख्यमंत्री ने 2 वर्ष की छूट का आदेश दिया था लेकिन उक्त आदेश पुरा बजट सत्र बित जाने के बावजूद स्थायीकरण केवल कागजों में सिमट कर रह गया उक्त आदेश धरातल पर नहीं आने से पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों संविदा कार्मिकों का स्थायीकरण नहीं हो सका।

राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों को वर्तमान बजट 26-27 में स्थायीकरण की ठोस आशा थी लेकिन सरकार ने राजस्थान के तमाम संविदाकार्मिको का स्थायीकरण दरकिनार करते हुए बजट में नाम नहीं लिया जिससे राजस्थान के पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों संविदा कार्मिको में रोष व्याप्त है।

प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष सम्पत लाल जाट ने संगठन के माध्यम से राज्य सरकार से मांग की है कि पूरक बजट में संविदा कर्मी पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों को स्थायीकरण के लिए घोषणा कर अतिशीघ्र स्थाईकरण का आदेश जारी करवाया जाए अन्यथा आगामी समय में संपूर्ण राजस्थान के तमाम पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संविदा कार्मिक जयपुर में विधानसभा का घेराव धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

Next Story