राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ की जीत, मारु बुनकर समाज ने दिया एकता का संदेश

राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ की जीत, मारु बुनकर समाज ने दिया एकता का संदेश
X

रतलाम:

रतलाम/चित्तौड़गढ़। मध्यप्रदेश के रतलाम में आयोजित 'आराध्य देव बाबा रामदेव इलेवन ग्रुप राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता' का भव्य समापन हुआ। दो दिवसीय इस खेल महाकुंभ में राजस्थान और मध्यप्रदेश की विभिन्न टीमों ने दमखम दिखाया, जिसमें चित्तौड़गढ़ की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

दो राज्यों की टीमों के बीच दिखा कड़ा मुकाबला

आयोजक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान और मध्यप्रदेश की कई नामी टीमों ने भाग लिया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। फाइनल मुकाबले में चित्तौड़गढ़ की टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए जीत हासिल की।

मारु बुनकर युवा संगठन द्वारा ट्रॉफी वितरण

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। ट्रॉफी वितरण का सौजन्य मारु बुनकर युवा संगठन, राजस्थान द्वारा रहा। इस दौरान समाज के युवाओं ने खेल के साथ-साथ होली के पावन पर्व का भी आनंद लिया और सामूहिक रूप से समाज की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस गरिमामय आयोजन में रतलाम शहर से जमक पडियार, हरीश बामणिया, केतन पडियार और दीपक चौहान मौजूद रहे। वहीं, मारु बुनकर युवा संगठन राजस्थान की ओर से सौरभ कटारिया, लोकेश बिड़ला, स्वामी नारायण बुनकर, सत्यनारायण भाटी, संजय बुनकर और मनीष बुनकर सहित कई गणमान्य जन उपस्थित थे।

Next Story