घोसुण्डा चोकी पर सीएलजी की मीटिंग संपन्न

घोसुण्डा चोकी पर सीएलजी की मीटिंग संपन्न
X


चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा में आज दिनांक 1 मार्च 2026 को थाना अधिकारी मोतीराम सारण चंदेरिया व अमृतलाल मीणा द्वितीय थाना अधिकारी चोकी इंचार्ज राजेश कुमार चौधरी ए एस आई और कांस्टेबल प्रहलाद सिंह की उपस्थिति में आगामी त्योहार होली, धुलेंडी और ईद के त्योहार को मध्य नजर रखते हुए सीएलजी की मीटिंग आयोजित की गई मीटिंग में सभी समुदाय के सीएलजी सदस्य और युवा सीएलजी सदस्यों ने भाग लिया और आगामी त्योहारों पर कानूनी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुझाव दिए गए सीएलजी के सदस्यों ने पुलिस का सहयोग करने की सहमति जाहिर की मीटिंग में उपस्थित अधिकारियों ने सभी समुदाय के लोगों से अपील कि व आगामी त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Next Story