अग्रवाल महिला समिति द्वारा रंगारंग फागोत्सव का आयोजन

चितौड़गढ़ | अग्रवाल महिला समिति की ओर से आयोजित फागोत्सव कार्यक्रम कंकु, गुलाल और फूलों से सजे उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। फाग गीतों, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर इस आयोजन में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में शिखा अग्रवाल को ‘मिस फागोत्सव’ के खिताब से सम्मानित किया गया।
समिति अध्यक्ष राखी गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की छवियों की स्थापना कर विधिवत फागोत्सव की शुरुआत हुई। आयोजन स्थल पर धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गरिमा और होली पर्व की उमंग का सुंदर संगम देखने को मिला।
फागोत्सव के दौरान रैंप वॉक, एकल नृत्य, युगल नृत्य, ग्रुप डांस और फागोत्सव प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के समापन पर निर्णायक रितु सोमानी और खुशबू पंवार ने परिणाम घोषित किए।
रैंप वॉक प्रतियोगिता में रमिता अग्रवाल ने प्रथम और शोभना अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में दीपा अग्रवाल प्रथम जबकि रिया अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहीं। युगल नृत्य में शिखा अग्रवाल व दीपा अग्रवाल की जोड़ी प्रथम रही, जबकि आक्षिंका अग्रवाल व शिखा अग्रवाल को द्वितीय स्थान मिला। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में सुरभि अग्रवाल, शिखा अग्रवाल और दीपा अग्रवाल की टीम प्रथम रही, वहीं नेहा अग्रवाल, रचना अग्रवाल, हर्षिता अग्रवाल और नेहा झुंझुनवाला की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में शिखा अग्रवाल को ‘मिस फागोत्सव’ का खिताब प्रदान किया गया। फागोत्सव के दौरान स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष किरण अग्रवाल, सचिव नीरजा गर्ग, सांस्कृतिक मंत्री हनी अग्रवाल, सूचना मंत्री नेहा झुंझुनवाला, संरक्षक ममता मोर, कोषाध्यक्ष मोना अग्रवाल, सहसचिव समता अग्रवाल सहित बीना मोर, श्वेता अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, राजू अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
