पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
X


निंबाहेड़ा। फूलमाली समाज चेरिटेबल ट्रस्ट और मां सावित्रीबाई नारी जागृति मंच के तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई। शोभायात्रा श्रीसांवलियाजी गौशाला से शुरू होकर अंबिका माता मंदिर तक गई, जिसमें नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

शोभायात्रा के दौरान नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर फूलमाली समाज और नारी जागृति मंच की सहभागिता उल्लेखनीय रही। शोभायात्रा ने समाज में शिक्षा, समानता और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया और युवा पीढ़ी को प्रेरित किया।

Next Story