गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का हल्ला बोल, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का हल्ला बोल, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
X

चित्तौड़गढ़। घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी के नेतृत्व में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस लेने की मांग की है।

आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता और मध्यम वर्ग की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। पहले से ही महंगाई से त्रस्त जनता पर गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने उनका जीना दुश्वार कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कीमतें कम नहीं की गईं और गैस की कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी, तो जन आक्रोश और बढ़ेगा।

नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत और कार्यभार

ज्ञापन सौंपने के बाद जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उपरना पहनाकर उनका स्वागत किया। जिला प्रवक्ता भेरूलाल पुरबिया ने बताया कि इस दौरान निंबाहेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद गुर्जर, निंबाहेड़ा शहर से मुकेश माली, चित्तौड़गढ़ ग्रामीण से रतनलाल जाट (बाना), चित्तौड़गढ़ शहर से रामेश्वर माली, बड़ीसादड़ी से देवीलाल धाकड़, डूंगला से शंकरलाल गुर्जर, कपासन शहर से राकेश आचार्य, कपासन ग्रामीण से मुकेश जाट, राशमी से सत्यनारायण तेली और बेगूं-रावतभाटा से मनोज धाकड़ सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Next Story