चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस ने अरावली संरक्षण के लिए निकाला विरोध मार्च

चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस ने अरावली संरक्षण के लिए निकाला विरोध मार्च
X

चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज अरावली पर्वतमाला की सुरक्षा को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में दुर्ग मार्ग से कलेक्टर चौराहे तक पैदल मार्च निकाला गया। रास्ते में शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्री चौराहे पर पहुंचे और वहां मानव श्रृंखला बनाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा की गई हालिया टिप्पणी के बाद अरावली पर्वतमाला की सुरक्षा खतरे में है और खनन की संभावना बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों को अब पहाड़ी क्षेत्र नहीं माना जाएगा, जिससे पर्यावरण और स्थानीय संसाधनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं ने भी इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से यह प्रदर्शन अरावली के संरक्षण के लिए किया गया और पार्टी जनहित के मुद्दों पर संवेदनशील रहेगी।

Tags

Next Story