ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था की निगरानी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित



चित्तौड़गढ़। आगामी ग्रीष्मकाल 2026 के दौरान जिले में पेयजल व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

इस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी रखी जाएगी। विभाग के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पेयजल आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें तथा प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान करें।

आमजन की सुविधा के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01472-295818 निर्धारित किया गया है। इस नंबर पर नागरिक पेयजल संबंधी समस्याओं की सूचना सीधे विभाग को दे सकते हैं।

स्थापित कंट्रोल रूम प्रतिदिन 24×7 घंटे क्रियाशील रहेगा, जिससे ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके।

Next Story