विश्व फोटोग्राफर दिवस पर गायों को हरा चारा खिलाकर की गौ सेवा

विश्व फोटोग्राफर दिवस पर गायों को हरा चारा खिलाकर की गौ सेवा
X

निम्बाहेड़ा। फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रेलवे फाटक स्थित श्री सांवरिया जी गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर एवं पौधारोपण कर मनाया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन की एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर विक्रम कुमावत, उपाध्यक्ष पद पर अर्जुन व्यास व रोहित जैन, कोषाध्यक्ष विष्णु राव, सचिव तुलसीदास, महामंत्री दिनेश कुमावत व गोपाल मेनारिया, प्रचार प्रसार मंत्री अनिल नेहरा, संगठन मंत्री रोहित धनगर को मनोनीत किया गया।

इसी प्रकार कार्यकारिणी के संरक्षक पद पर सतीश बाबेल, योगेश शर्मा, शंभू सिंह राजपूत, सोहन माली, जुगल किशोर कुमावत का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

Tags

Next Story