सीपी जोशी और आचार्य बालकृष्ण ने की योग और आयुर्वेद पर विस्तृत चर्चा

X
By - vijay |22 Feb 2025 7:09 PM IST
चित्तौड़गढ़ शनिवार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी के जयपुर स्थित आवास पर पतंजलि योगपीठ, दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सचिव आचार्य बालकृष्ण ने भेंट की। सीपी जोशी ने दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि
इस दौरान दोनों के बीच योग और आयुर्वेद के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि योग और आयुर्वेद एक संतुलित जीवन की कुंजी है। ये दोनों ही जीवनशैली के ऐसे अभिन्न अंग है जो न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। सभी को अपने दैनिक जीवन में इन्हें अपनाना चाहिए।
Next Story
