राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

चित्तौड़गढ़। जिले में राजस्थान दिवस महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। दुर्ग पर भवाई नृत्य, मश्क बैंड, बहरूपिया कला और लंगा गायन की शानदार प्रस्तुतियां हुईं। इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें दीपक गंधर्व ग्रुप के भजनों और शास्त्रीय संगीत ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Next Story