दशनाम गोस्वामी समाज होली मिलन समारोह

चित्तौड़गढ़ दशनाम गोस्वामी समाज सेवा संस्था शहर चित्तौड़गढ़ रजिस्ट्रर्ड व चोखले होली मिलन समारोह आज प्राचीन झाली बावड़ी श्री हनुमान जी मंदिर प्रागण स्थल पाडन पोल चित्तौड़गढ़ पर मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष यशवन्त पुरी गोस्वामी एडवोकेट ने बताया कि पुरुष ने पुरुषों के तथा महिला ने महिलाओं के गुलाल का तिलक लगाकर गुलाल से होली खेली और होली मिलन समारोह मनाया। इस होली मिलन समारोह में समाज के अध्यक्ष यशवन्त पुरी गोस्वामी एडवोकेट, गोपाल गिरी जगन्नाथ गिरी मानपुरा, बालकिशन पुरी, अभिनन्दन पुरी, मुकेश पुरी, संजय पुरी,राकेश पुरी, मोहित पुरी, अंकित पुरी, सुनिल पुरी , अंशु गोस्वामी आदि तथा महिला जिला अध्यक्ष अलका गोस्वामी, रेखा गोस्वामी, प्रतिभा गोस्वामी, राजेश्वरी गोस्वामी,कला गोस्वामी, प्रियंका गोस्वामी, प्रिति गोस्वामी, माया गोस्वामी आदि सम्मिलित हुए।

Next Story