पीलीखेड़ा के अखेपुर गांव से जाप नदी तक क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण के लिए याचिका के माध्यम से रखी मांग



निम्बाहेड़ा।

निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के छोटीसादड़ी तहसील में पीलीखेड़ा के अखेपुर गांव से जाप नदी तक क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण को लेकर याचिकाकर्ताओं की मांग को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने याचिका के माध्यम से सदन में रखी।

याचिका के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के पंचायत समिति छोटीसादडी में ग्रा.पं. पीलीखेड़ा के अखेपुर गांव से जाप नदी तक का सड़क मार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है तथा ग्रामवासियों के लिए जाप नदी तक जाने के लिए अन्य कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं है। जिस कारण ग्रामवासियों को उक्त क्षतिग्रस्त मार्ग से आवागमन करने में काफी समस्‌याओ का सामना करना पड़ रहा है। याचिका के माध्यम से सदन को अवगत करवाया कि उक्त मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होने से ग्रामवासी चोटिल हो रहे है।

विधायक श्रीचंद कृपलानी के माध्यम से याचिकाकर्ताओं में पीलीखेड़ा के शांतिलाल निनामा, सूरज मीणा, पप्पू मीणा, कालू मीणा, अखेपुर के मुकेश मीणा आदि ने उक्त क्षतिग्रस्त मार्ग का जीर्णोद्वार करते हुए डामरीकरण कर दुरुस्त कर ग्रामवासियों को राहत प्रदान करने का आग्रह किया है।

Next Story