देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष का रावतभाटा दौरा

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष का रावतभाटा दौरा
X

चित्तौड़गढ़। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भडाणा आज रावतभाटा दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राजकीय देवनारायण छात्रावास का निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान अध्यक्ष ने एमबीसी वर्ग के लोगों से संवाद किया तथा समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि देवनारायण योजना के अंतर्गत पात्र वर्ग के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर रावतभाटा के उपखण्ड अधिकारी डॉ. कृति व्यास, बीएसएसओ कार्यालय के लेखाकार श्री वीरेंद्र कुमार तथा छात्रावास अधीक्षक श्री प्रेम खटीक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Next Story