भाजपा सरकार के एक साल की उपलब्धियों पर चर्चा की

चित्तौड़गढ़, प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बडोली, जिला महामंत्री रघु शर्मा, डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, अनंत समदानी ने भाजपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में चर्चा की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि चर्चा के दौरान जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बडोली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी देने पर आभार प्रकट करते हुए युवाओं के प्रति मुख्यमंत्री के विजन की जानकारी दी। जिला महामंत्री रघु शर्मा ने कहा कि 15 दिसंबर को जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ ली थी तब राजस्थान पूरे देश में बेरोजगारी के मामले पर नंबर 2 पर था। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ऑफ ब्यूरो
का डाटा देखें तो बेरोजगारी के कारण आत्महत्या करने वाले - मामलों में सम्पूर्ण देश में राजस्थान नम्बर 1 पर था। राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को 30 हजार करोड़ से अधिक के 76 हजार से अधिक कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रविवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में सरकारी नौकरी में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसी क्रम में प्रदेश के समस्त जिलों में भी रोजगार उत्सव का आयोजन हुआ,
जिसमें युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस आयोजन के तहत 13 हजार 500 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं। मुख्यमंत्री के विजन से राज्य सरकार ने अब तक प्रदेश की पहली सरकार जिसमें युवाओं एवं बेरोजगारों के हित का ध्यान रखते हुए पहले वर्ष में 1 लाख से ज्यादा नौकरियां और 47 हजार को नियुक्तियां दी है।
चर्चा के दौरान सरकार द्वारा आगामी 1 जनवरी से रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को वर्ष में 12 गैस सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना से 73 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत गर्भवती और धात्री महिलाओं को दी जाने वाली राशि 5000 से बढ़ाकर 6500 रुपए की गई।
