बालिकाओं को साइकिल वितरण से शिक्षा की राह हुई आसान- विधायक कृपलानी

बालिकाओं को साइकिल वितरण से शिक्षा की राह हुई आसान- विधायक कृपलानी
X

निंबाहेड़ा।निंबाहेड़ा विधानसभा के ग्राम ढोरिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावदा द्वितीय में राजस्थान सरकार की बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक चंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक चंद कृपलानी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। साइकिल वितरण योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगी।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, निवर्तमान प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्राम ढोरिया में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरीश तानान ने की। इस दौरान अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह देवड़ा, मुन्नालाल धाकड़, पुष्कर धाकड़, आईदान चारण, रामपाल मेघवाल, हुक्मीचंद गायरी, देवीलाल कुमावत, विश्वप्रताप सिंह, दुर्गा सिंह, पिंटू सिंह, प्रकाश कुमावत सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। यहां राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोरिया की बालिकाओं को भी साइकिल वितरित की गई एवं प्रधानाचार्य नारायण लाल रावत उपस्थित रहे।

विद्यालय स्टाफ में अशोक रावल, सत्यनारायण आमेटा, उदयलाल रेबारी, गणेश मेघवाल, चंचल सिंह चौहान, रविकांत शर्मा, कमलेश धाकड़, नीता भट्ट, नीतु उपाध्याय, मनीषा मीणा, कल्पना मीना, अनिता झंवर, नारायण लाल रावत, सुखराम शर्मा, सुमन शर्मा, सीमा यादव, निशाद बानो, मीनाक्षी राठौड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद की ओर से मांगीलाल मेनारिया, श्यामलाल आमेटा, दिलीप सिंह, नरेंद्र सिंह गौड़, नरेंद्र टेलर, अरविंद खडेलवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इसके साथ ही जावदा द्वितीय के पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में जीएसएस अध्यक्ष शांतिलाल मेनारिया, रंगलाल मेनारिया, फतेहलाल मेनारिया, रवि मेनारिया, कालूराम धाकड़, मुकेश धाकड़, संजय टांक, ऊंकारलाल, शिवलाल, राजेंद्र, सीताराम, बंशीलाल सुथार, मुकेश मेनारिया, रतनलाल सरगरा, मांगीलाल, नरेंद्र टेलर, श्यामलाल आमेटा, विद्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मनीष जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दोनों ही स्थानों पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

Next Story