वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के जिले व विधानसभा के संयोजक नियुक्त

By - vijay |30 April 2025 5:09 PM IST
चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान द्वारा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर अभियान के प्रदेश संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश चौधरी ने चित्तौड़गढ़ जिले में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पुष्कर धाकड़ को अभियान का भाजयुमो जिला संयोजक मनोनीत किया। अभियान को गति देने के लिए पुष्कर धाकड़ ने जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी की सहमति से पांचो विधानसभाओं के विधानसभा संयोजकों की घोषणा की ।चित्तौड़गढ़ विधानसभा के संयोजक पद पर देवराज धोबी, कपासन अधिवक्ता शुभम सुखवाल, बड़ीसादड़ी पहलवान सालवी, निंबाहेड़ा अर्जुन राठौड़, बेगूं निर्मल माली को मनोनीत किया। दिनांक 1 मई से दस मई तक पांचो विधानसभाओ के सभी मंडलों में वक्फ जन जागरण अभियान को लेकर कार्यशालाएं आयोजित की जायेगी।
Tags
Next Story
