जिला परिषद कार्यालय का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

जिला परिषद कार्यालय का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण
X

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार पुरोहित सहित जिला परिषद के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने जिला परिषद के विभिन्न विभागों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत राज से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Tags

Next Story