जिला कलक्टर सेमलपुरा पहुंचे, “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान” की समीक्षा

चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर आलोक रंजन ने आज सेमलपुरा ग्राम पंचायत पर “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान” के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा उपस्थित अधिकारियों एवं ग्रामीणों से संवाद किया ।
उन्होंने अभियान के लक्ष्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के अद्यतन एवं संधारण को लेकर पंचायत समिति के विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी रिकॉर्ड शीघ्र पूर्ण कर निर्धारित समय में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने नरेगा कार्यों एवं उससे संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
ग्राम सभा के दौरान उपखंड अधिकारी बीनू देवल, तहसीलदार बस्सी, विकास अधिकारी सहित ग्राम पंचायत के प्रशासक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
