जिला कलक्टर एक मई को सादी में करेंगे रात्रि चौपाल

By - vijay |30 April 2025 6:00 PM IST
चित्तौड़गढ़, । जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में 1 मई (गुरुवार) को पंचायत समिति गंगरार की ग्राम पंचायत सादीं में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी।
प्रभारी अधिकारी रामचंद्र खटीक ने बताया कि रात्रि चौपाल में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। चौपाल के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
जिला कलक्टर साड़ास उप तहसील का भी निरीक्षण करेंगे।
Next Story
