राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की जिला कार्यकारिणी घोषित

चित्तौडगढ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सी.बी.यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष और उदयपुर सम्भाग प्रभारी आजाद पालीवाल की अनुशंसा से चित्तौडगढ जिला प्रभारी पंकज उपाध्याय और नगर निकाय शहर जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला चित्तौडगढ की कार्यकारिणी पदाधिकारी एंव नगर संयोजक निम्न सारणी अनुसार तत्काल प्रभाव से नियुक्त किए जाते है:-

डॉ.गोपाल सालवी जिला संयोजक (पूर्व पार्षद) तथा उपाध्यक्ष पद पर लोकेश राव पार्षद कपासन, श्रीमती वन्दना शर्मा पार्षद-रावतभाटा उपाध्यक्ष, रोमी पोरवाल पार्षद-निम्बाहेडा उपाध्यक्ष, श्रीमती रेखा मेहर बेगूं उपाध्यक्ष, कमलेश पोरवाल चित्तौडगढ उपाध्यक्ष एवं महासचिव पद पर राजेश सरगरा पार्षद- चित्तौडगढ, गुड्डू खान पूर्व पार्षद-कपासन , प्रदीप पुरोहित चित्तौडगढ महासचिव, मुकेश जैन बेगूं महासचिव, शम्भुलाल प्रजापत महासचिव, ललित मुणेत बडीसादडी सचिव, अशोक लौहार कपासन सचिव, संजय रेगर चित्तौडगढ सचिव, खुश्बु बारेगामा कपासन सचिव, अमित लढ्ढा चित्तौडगढ़ सचिव, गौरव मेडतवाल सचिव, देवेश बारेगामा सचिव, शंकरलाल बुनकर रावतभाटा सचिव, परमेश्वर मिश्रा रावतभाटा सचिव, सुमित शर्मा चित्तौडगढ सचिव, संदीप बोहरा नगर संयोजक चित्तौडगढ, सुनील प्रधान नगर संयोजक कपासन, रतनलाल रेगर पार्षद नगर संयोजक बेगूं, भवंरलाल रेगर नगर संयोजक बडीसादडी को मनोनीत किया गया।

Next Story