जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

चित्तौड़गढ़ । मुख्यंमत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 के प्रथम चरण के समस्त लाईन विभाग लक्ष्यानुसार सभी कार्यो को 30 जून 2025 तक पूर्ण करावें।
यह निर्देश रामचन्द्र खटीक अति. जिला कलक्टर (भू.अ.) ने मंगलवार को ग्रामीण विकास खण्ड सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की जिला स्तरीय समिति की बैठक में लाईन विभागों के उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होने विभागवार समीक्षा करते हुऐ अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के प्रथम चरण में निर्धारित लक्ष्य अनुसार शतप्रतिशत कार्यो की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां शीघ्र जारी कराते हुए सभी कार्यो को 30 जून 2025 तक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में अधीक्षण अभियंता वाटरशेड बद्रीलाल जाट अभियान के द्वितीय चरण के चयनित क्षेत्र की जानकारी देते हुए बताया कि सभी पंचायत समिति क्षेत्रों में प्री-सर्वे का कार्य 21 फरवरी तक पूर्ण करे और कार्यो की जिओटेगिंग 28 फरवरी तक करावें।
बैठक में बी.पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण, सुमित गुप्ता अधीक्षण अभियंता पी.एच.ई.डी., प्रमोद कुमार दशोरा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, मोहित सिंह महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, शंकरलाल जाट उप निदेशक उद्यान, अधिशाषी अभियंता नगर विकास न्यास पवन सेठिया, अधिशाषी अभियंता वाटरशेड अनिल जैन, अधिशाषी अभियंता (महात्मा गांधी नरेगा) राजेन्द्र लड्ढ़ा, अधिशाषी अभियंता नगर परिषद् जितेन्द्र कुमार भील सहित कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग आदि लाईन विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थें।
