संगठन, समर्पण और नेतृत्व के एक वर्ष पर जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी का सम्मान

संगठन, समर्पण और नेतृत्व के एक वर्ष पर जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी का सम्मान
X

चित्तौड़गढ़।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी के जिलाध्यक्ष के रूप में उनके तीसरे कार्यकाल का सफलतम एक वर्ष पूरा होने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका मुंह मीठा कराकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिली है। संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, कार्यकर्ता संवाद, जनसंपर्क अभियानों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ हुआ है। जिलाध्यक्ष गाडरी का एक वर्ष का कार्यकाल संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय और कार्यकर्ता-केन्द्रित नेतृत्व का सशक्त उदाहरण रहा ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गाडरी ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि जिले के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता के परिश्रम और निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने संगठन को आगामी चुनौतियों के लिए और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया, जिसके माध्यम से संगठन द्वारा सामाजिक दायित्व और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, मोहब्बत सिंह राठौड, रुपसिंह राणावत, आईटी जिला संयोजक नन्दकिशोर लौहार, नवीन सुखवाल, रमेश सुथार, प्रहलाद टेलर, कृष्णपाल सिंह, शुभम सुखवाल, चन्द्रशेखर शर्मा, रवि मेनारिया आदि उपस्थित रहे।

Next Story