संभागीय आयुक्त ने एसआईआर को लेकर भदेसर पंचायत समिति परिसर में ईआरओ के साथ बैठक की


चित्तौड़गढ़, । संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी ने गुरुवार को भदेसर पंचायत समिति परिसर में चित्तौड़गढ़, कपासन एवं बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ, एईआरओ एवं बीएलओ के साथ एसआईआर (Special Intensive Revision) को लेकर समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान संभागीय आयुक्त ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत फॉर्म नंबर 6 एवं 7 से संबंधित प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने एवं अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से पूरी की जाए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी ईआरओ एवं बीएलओ अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभा गौतम सहित चित्तौड़गढ़, कपासन एवं बड़ीसादड़ी के एईआरओ एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

Next Story