डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान

चित्तौडगढ क्लब अध्यक्ष नरेश नाहर ने बताया कि सावरियाजी राजकीय जिला हॉस्पिटल क़े सभागार मे आयोजित समारोह की अध्यक्षता पीएमओ डॉ दिनेश वैष्णव ने करी एवम् विशिष्ट अध्यक्षता डा अनीश जैन ,डा मनीष वर्मा, डा राकेश भटनागर ने की,

इस अवसर पर 50डॉक्टर्स, 25 नर्सिंग स्टाफ व 12 इंटरन डॉक्टर्स , ओर बाहरी निजी चिकित्सा डॉक्टर्स डा मधुप बक्षी, डा ललित जेनानी, डा प्रतिभा सनाढ्य, डा सुशील चौहान, का उपरना पहना कर अभिनन्दन किया, क्लब सचिव एस एन बंसल ने डॉक्टर्स डे की विस्तार से व्याख्या की व डॉक्टर्स क़े समाज क़े प्रति महत्व पर प्रकाश डाला

समारोह को सम्भोधित करते हुए लायंस क्लब की प्रशंशा करते हुए कहा की भले ही हम डॉक्टर्स को डॉक्टर्स डे की याद रहे या ना रहे, लायंस क्लब कई दिनों पूर्व ही इस सम्मान समारोह की तैयारी कर लेता है उन्होंने क्लब पदाधिकारियो से आव्हान किया कि अधिक से अधिक डॉक्टर्स को भी लायंस क्लब से जोड़े

सभा क़े अंत मे क्लब निदेशक अशोक सोनी ने सभी डॉक्टर्स को इस समारोह मे सम्मिलित होने का धन्यवाद व आभार प्रकट किया संचालन क्लब सचिव एस एन बंसल ने किया

सभा के अन्त में सभी डॉक्टर्स एवम् नर्सिंग

कर्म चारियो ओर क्लब के साथियों एवम् पत्रकार साथियों ने अल्पहार ले कर पुनः डॉक्टर्स डे की बधाई शुभकामनाए देते हुवे विदाई ली।

क्लब की और से लायन नरेश नाहर, एस एन बंसल, अशोक सोनी,बसंती लाल जैन, दीपक वैष्णव, रमेश जी शर्मा, रतन धाकड़, उपस्थित थे अशोक सोनी

Next Story