108 यूनिट किया रक्तदान

108 यूनिट किया रक्तदान
X

निंबाहेड़ा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के स्थापना दिवस के अवसर पर निंबाहेड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। राजकीय जिला चिकित्सालय, निंबाहेड़ा में आयोजित यह शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें सेवा भावना से ओतप्रोत युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 108 यूनिट रक्तदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल एवं नगर सेवादल मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना एवं चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया, वहीं छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व उप प्रधान विक्रम आंजना ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

जनप्रतिनिधियों और युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति

शिविर में निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक, संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, जिला फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष रामकिशन चौधरी, जिला क्रीड़ा परिषद के पूर्व सदस्य मुकेश पारख, गंगरार पंचायत समिति के पूर्व प्रधान रविन्द्र सिंह राणावत, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, छोटी सादड़ी युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक गुर्जर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन, कमलेश धाकड़, विक्रम अहीर, गुलाब धाकड़, पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल शर्मा,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इसके साथ ही विधानसभा NSUI अध्यक्ष दीपक धाकड़, ब्लॉक NSUI अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत, नगर NSUI अध्यक्ष राहुल सेन, जिला उपाध्यक्ष विक्रम अहीर, महासचिव अनिल प्रजापत, सचिव आदित्य पहाड़िया, पूर्व NSUI अध्यक्ष रोहित जाजू, उपाध्यक्ष राघव लड्डा सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता, युवा एवं आमजन मौजूद रहे।

रक्त की कमी दूर करने का सार्थक प्रयास

NSUI परिवार निंबाहेड़ा द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में अस्पतालों में उत्पन्न होने वाली रक्त की कमी को दूर करना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रहा। आयोजकों ने बताया कि गर्मी के दिनों में रक्तदाताओं की संख्या में कमी आ जाती है, जिससे अस्पतालों में रक्त भंडारण प्रभावित होता है। ऐसे में इस प्रकार के शिविर समाजसेवा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विशेषज्ञ टीम की देखरेख में सुरक्षित रक्त संग्रहण

इस शिविर में 108 यूनिट रक्त संग्रहण का कार्य श्री सांवरियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय की टीम द्वारा डॉ रोहित कुमार धाकड़ के नेतृत्व में वरिष्ठ तकनीकी सहायक सोहन लाल नायक, सरफराज मेव, मोइन खान,मिट्ठू लाल धाकड़, कुलदीप सिंह बडवा, भगवती लाल जोशी, भानु मंगल, सीमा लुहार, एवं जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा के लोकेश शर्मा ने सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने रक्तदाताओं की पूरी जांच एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए सुरक्षित प्रक्रिया के साथ रक्त संग्रह किया।

“रक्तदान महादान” का संदेश

शिविर के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं एवं आयोजकों ने “रक्तदान महादान” का संदेश देते हुए आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि रक्तदान एक सुरक्षित प्रक्रिया है, जिससे शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि नए रक्त का निर्माण होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

सामाजिक सरोकार और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण

यह आयोजन केवल एक रक्तदान शिविर नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार, मानवता और सेवा भावना का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने में नई पीढ़ी अग्रणी भूमिका निभा रही है।

नागरिकों से आह्वान

अंत में NSUI परिवार निंबाहेड़ा ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और मानवता की सेवा में अपना योगदान देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

निंबाहेड़ा में आयोजित यह रक्तदान शिविर सेवा, समर्पण और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें 108 यूनिट रक्तदान के माध्यम से अनेक जिंदगियों को बचाने की दिशा में सार्थक पहल की गई।

Next Story