पुलिस पर फायरिंग करने वाला मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़ जिले के बिजयपुर थाना सहित कोतवाली निम्बाहेड़ा, कनेरा, मंगलवाड़ एवं बस्सी में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वांछित ईनामी बदमाश उदयलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया गिरफ्तार अप्रेल 2022 में तस्करी के दौरान पुलिस पर फायर कर फरार हुआ था। उसके बाद छह प्रकरणों में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी, जानलेवा हमला, अवैध आर्म्स व धमकी देने के प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें सभी मे वांछित था। कनेरा, मंगलवाड़ एवं बिजयपुर थाने के तीन प्रकरणों में भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन की जब्ती के मामले में भी वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की हुई थी, जिसे महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज ने बढ़ा कर 30 हजार रुपये किया था।

Next Story