धरती संरक्षण और उर्वरक प्रबंधन पर जोर, टास्क फोर्स व निगरानी समिति की अहम बैठक आयोजित

चित्तौड़गढ़ । जिला कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन टास्क फोर्स एवं ‘धरती माता बचाओ अभियान’ निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के प्रारंभ में संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. शंकर लाल जाट द्वारा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से गत वर्ष की प्रगति तथा चालू वर्ष में अब तक उर्वरकों की प्राप्ति, वितरण, उपलब्ध स्टॉक एवं अग्रिम आपूर्ति हेतु कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वर्ष भर संचालित गुण नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत की गई कार्यवाहियों से भी अवगत कराया गया।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद विनय पाठक, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. रतन लाल सोलंकी, सहायक निदेशक कृषि मुकेश धाकड़, अंशु चौधरी, सहित कृषि विभाग के अधिकारी, एसएसपी विनिर्माण इकाइयों के प्रतिनिधि एवं उर्वरक कंपनियों के जिला स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में खरीफ 2026 हेतु जिले में आवश्यक उर्वरकों जैसे डीएपी, एसएसपी, यूरिया एवं एनपीके की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसानों को निर्धारित दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसके साथ ही माह अप्रैल में आयोजित ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के अंतर्गत गोष्ठियों की प्रगति की समीक्षा की गई।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए तथा रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए।
अध्यक्ष द्वारा समस्त निरीक्षकों को अधिक से अधिक निरीक्षण करने, गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नमूना आहरण के निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश दिए
