विश्व वानिकी दिवस पर बस्सी वन्यजीव अभयारण्य में आयोजन

विश्व वानिकी दिवस पर बस्सी वन्यजीव अभयारण्य में आयोजन
X

चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय के निकट स्थित बस्सी वन्यजीव अभयारण्य में शनिवार को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं वनों की सुरक्षा की महती आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप पंचगौरव योजना एवं ODOP योजना के तहत वन विभाग को प्राप्त बिल्वपत्र पौधे के महत्व, उपयोगिता एवं चयन के संबंध में स. व. स. भावना शर्मा द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि बिल्वपत्र पौधा पर्यावरणीय एवं औषधीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रकृति प्रेमियों को पंचगौरव योजना के लोगो युक्त टी-शर्ट एवं जानकारीपरक पेम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य नागरिकों एवं वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Next Story