सांसद जोशी का आभार व्यक्त किया

By - vijay |13 Feb 2025 6:59 PM IST
चित्तौड़गढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के आठवां संस्करण का लाइव प्रसारण सासंद सी पी जोशी की मुख्य आतिथ्य में 10 फरवरी को राउमावि स्कूल सेंती पर सुना गया था। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्कूल के बाहर स्पीड ब्रेकर की मांग की गई थी जिस पर सांसद सीपी जोशी ने हाथों हाथ कार्रवाई करते हुए मौके पर ही अधिकारियों को बुला लिया था एवं आज दिनांक 13 फरवरी को स्पीड ब्रेकर बनने पर विधालय प्रबंधन, विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों में हर्ष की लहर है। स्पीड ब्रेकर बनने पर प्रधानाचार्य आशा वर्मा, ओम प्रकाश चिमनानी, राजमल सुखवाल, लोकेंद्र भानु सिंह राव, कल्पना गहलोत,सुभाष त्रिपाठी, सोनिका चोरडिया आदि ने सांसद जोशी का आभार व्यक्त किया।
Next Story
