राउप्रावि जीतावल में विदाई समारोह आयोजित

राउप्रावि जीतावल में विदाई समारोह आयोजित
X

चितौड़गढ़ । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जीतावल (चिकसी) में कक्षा–8 के विद्यार्थियों का भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष गणेशलाल साहू एवं सत्यप्रकाश शर्मा रहे।

समारोह में कक्षा–8 के विद्यार्थियों तथा भामाशाह प्रवीण खमेसरा द्वारा लगभग 10 हजार रुपये की लागत से निर्मित 12 सीटर गार्डन बेंच विद्यालय को भेंट की गई। इस सराहनीय योगदान की उपस्थित जनों ने प्रशंसा करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक संस्था प्रधान दिनेश कुमार आमेटा ने की, जबकि संचालन अशोक बसेर द्वारा किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने DMFT मद से विद्यालय में स्मार्ट कक्ष स्वीकृत होने पर पूर्व सरपंच गणेश साहू का आभार व्यक्त किया।

समारोह में विद्यालय स्टाफ श्वेता आचार्य, मीरा यादव, कृष्णा धाकड़ सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Next Story