ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच प्रारम्भ, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच प्रारम्भ, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
X

चित्तौड़गढ़। पंचायत आम चुनाव–2026 के तहत ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच का सोमवार को शहिद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने इंजीनियरों एवं तैनात कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा प्रक्रिया की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा की।

इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक एवं अतिरिक्त प्रभारी (चुनाव) विवेक व्यास सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

प्रथम स्तरीय जांच का यह कार्य लगभग 25 दिनों तक चलेगा। इस दौरान जिले में उपयोग में आने वाली सभी ईवीएम की तकनीकी जांच, कार्यक्षमता परीक्षण एवं प्रमाणीकरण किया जाएगा, ताकि पंचायत आम चुनाव–2026 के दौरान मतदान प्रक्रिया को सुचारू, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाया जा सके।

Tags

Next Story