फिट चित्तौड़ क्लब द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति की साफ सफाई की

चित्तौड़गढ़ फ़ीट चित्तौड़ क्लब संरक्षक सांसद सी पी जोशी की पहल पर चितौड़गढ़ शहर में चलाए जा रहे महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई के अभियान के अंतर्गत रविवार को फीट चित्तौड़ क्लब सदस्यो ने शहीद स्मारक पर साफ सफाई की। क्लब सचिव मनोज पारीक ने बताया कि फिट चित्तौड़ क्लब अध्यक्ष अनिल शिशोदिया के नेतृत्व में क्लब के सदस्यो द्वारा रविवार को सुबह व्यायाम व योगा के पश्चात शहीद स्मारक स्थित प्रातः स्मरणीय, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति की साफ सफाई की। सदस्यों द्वारा प्रतिमा को पानी से धोकर साफ सफाई की। इस दौरान फिट चित्तौड़ क्लब संयोजक लोकेश त्रिपाठी ने कहा कि फीट चित्तौड़ क्लब द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओ की साफ सफाई के साथ साथ ही अपने दैनिक कार्यों से कुछ समय निकालकर लोगो को अधिक से अधिक स्वचछता के लिए जागरुक करने का कार्य भी फीट चित्तौड़ क्लब द्वारा किया जाएगा। क्लब के यूवा अध्यक्ष धीरज सुखवाल ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर शेखर शर्मा, प्रहलाद टेलर, शिव प्रकाश मंत्री, नंद किशोर लौहार, एडवोकेट शुभम सुखवाल, नीलेश बल्दवा, योगेश सारस्वत, लविश मुंदड़ा, हरीश गुरनानी, कुलदीप, श्रवण जाट, अर्जुन सिंह, हरदीप सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Next Story