पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12 जून को चित्तौड़गढ़ में

X
By - मदन लाल वैष्णव |11 Jun 2025 4:38 PM IST
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12 जून (गुरुवार) को एक दिवसीय प्रवास पर चित्तौड़गढ़ आएंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक ने बताया कि यात्रा कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री प्रातः 9:30 बजे उदयपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे वाया निम्बाहेड़ा, छोटी सादड़ी होते हुए प्रतापगढ़ प्रस्थान करेंगे।
Next Story
