पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक दिवसीय संभाग दौरे पर

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया 28 मार्च, शुक्रवार को एक दिवसीय उदयपुर संभाग के दौरे पर रहेगी। राजे शुक्रवार को प्रातः 9.40 बजे डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचेगी, जहां उदयपुर संभाग के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनकी अगुवानी करेंगे।
पूर्व सीएम के ओएसडी फूल सिंह पाल ने बताया कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को नई दिल्ली हवाई अड्डे से प्रातः 8.15 बजे हवाई जहाज के द्वारा उदयपुर के लिए प्रस्थान करेगी, जहां से प्रातः 9.40 बजे उदयपुर हवाई अड्डे पहुंचेगी। यहाँ से पूर्व सीएम राजे सड़क मार्ग से प्रस्थान कर प्रातः 10.15 बजे उदयपुर पहुंच कर मेवाड़ राजपरिवार के पूर्व सदस्य स्व. अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेगी।
ओएसडी पाल के द्वारा जारी यात्रा कार्यक्रम के अनुसार राजे 11 बजे उदयपुर से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे चारभुजा तहसील के कसार गांव में पंडित उमेश शर्मा के निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएगी। यहां से दोपहर 2 बजे रवाना होकर सायं 4.30 बजे पुनः डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचेगी, जहां क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के पश्चात सायं 6.55 बजे हवाई जहाज के द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।