पेच एरिया कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

पेच एरिया कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
X

निंबाहेड़ा | पेच एरिया में स्थित कांग्रेस कार्यालय पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 26 जनवरी को 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को सुबह 10:00 बजे राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना यहां पेच एरिया में स्थित ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इस अवसर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा समस्त कांग्रेसजनों,जनप्रतिनिधि गणों,अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी गणों, गणमान्य नागरिकों, आमजन एवं समस्त क्षेत्रवासी उक्त कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।

Next Story