पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने राम रसोडे में हुए सम्मिलित

निंबाहेड़ा राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने निकटवर्ती ग्राम सगवाडिया में संचालित राम रसोडे में पहुंचकर बाबा रामदेवजी जाने वाले जातरुओ को भोजन की परोसकारी कर धर्म लाभ लिया।
ग्राम कदमाली के गणमान्यजनों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं द्वारा गांव सगवाडीया में राम रसोड़े का संचालन किया जा रहा है,राम रसोड़े की संचालन कमेटी के समस्त सदस्यगणों द्वारा प्रति दिन राम देवजी जाने वाले जातरुओ को भोजन की सेवा दी जा रही है।
शनिवार को राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने भी उक्त राम रसोड़े में सम्मिलित होकर राम देवजी जाने वाले जातरुओ को भोजन की परोसकारी कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने राम रसोड़ा संचालन कमेटी के समस्त सदस्यगणों एवं ग्राम वासियों को उक्त पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रारंभ में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के राम रसोड़ा स्थल पहुंचने पर रसोड़ा स्थल पर स्थापित बाबा राम देवजी भगवान की चित्र प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं निंबाहेड़ा क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाललाल आंजना एवं विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना के सगवाडिया में संचालित राम रसोडे स्थल पहुंचने पर संचालन कमेटी के सदस्यों ने साफा बंधवाकर और माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर हीरालाल रावत, कांशीराम रावत, कूका उर्फ कांशीराम रावत,मोहनलाल पटेल, अर्जुन टांक सगवाडिया,गुड्डू बंजारा, वजे राम इत्यादि बड़ी संख्या में ग्रामवासी गण एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।
