पूर्व मंत्री आंजना के परिवार ने रथ यात्रा में गांधी का किया स्वागत

छोटीसादड़ी/केसुन्दा राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से सोमवार को सुबह 9 बजे आचार्य भगवंत 1008 पूज्य श्री रामदयाल जी म.सा. के आशीर्वाद से दीक्षा लेने जा रहे मुमुक्षु अमित गांधी के बहुमान में जैन समाज द्वारा निकाले गए वरघोड़ा का सज्जन बाई, मोहनी बाई, युवा उद्योगपति पूरन आंजना, उप प्रधान विक्रम आंजना, शारदा बाई आंजना, मनोहर आंजना, अमरसिंह आंजना, अरविंद आंजना, जलोदिया कालूखेड़ा सरपंच राकेश मीणा, धीरज जैन, विक्रम मेनारिया मिडिया प्रभारी विजय गंधर्व सहित आंजना परिवारजनों ने पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से श्रीफ़ल भेंट कर ओर शॉल ओढ़ाकर बहुमान करते हुए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुमुक्षु अमित गांधी के वरघोड़ा में मानमल गांधी, सुरेश गांधी, अशोक गांधी, जिनेंद्र गांधी, ज्ञानचंद गांधी, जैन बाबू मोगरा, हिम्मतमल कोठारी,सहित बड़ी संख्या में समाजजन, केसुंदावासी एवं गांधी परिवारजन उपस्थित रहे।
