ठगी पीड़ितों का फूटा गुस्सा, सांसद कार्यालय का किया घेराव

चित्तौड़गढ़ | बड्स एक्ट (BUDS Act 2019) के तहत जमा राशि वापस न मिलने से नाराज ठगी पीड़ितों ने सांसद जनसुनवाई कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि 180 दिनों की समय सीमा बीतने के बाद भी प्रशासन और सहकारिता विभाग भुगतान में देरी कर रहा है। पीड़ितों ने 'भुगतान करो या संसद छोड़ो' के नारे लगाते हुए शीघ्र समाधान न होने पर वोट वापसी अभियान की चेतावनी दी।

Next Story