कस्ट्युम ज्वैलरी उद्यमी के निःशुल्क प्रशिक्षण का शुभारम्भ

X
By - मदन लाल वैष्णव |26 March 2025 1:23 PM IST
चितौड़गढ़ । बैंक ऑफ बड़ौदा (ग्रामीण स्वरोजगार विकास संस्थान) चितौड़गढ़ द्वारा चारभुजा, झालर बावड़ी, रावतभाटा में महिलाओं के लिए निःशुल्क 13 दिवसीय कस्ट्युम ज्वैलरी उद्यमी प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के फैकल्टी संतोष शर्मा, सफल उद्यमी निर्मला बाथम एवं जनक बाई उपस्थित रहे।
संतोष शर्मा के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान का परिचय, उद्धेश्यों एवं नियमों की जानकारी दी गई।
संतोष शर्मा द्वारा पात्र प्रशिक्षणार्थियों का चयन कर प्रशिक्षण हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया। प्रतिभागियों को माइक्रोलैब आईस ब्रेकिंग करवाया गया एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों को एक दुसरे से परिचय करवाया गया एवं आत्मनिर्भर भारत के तहत प्रतिभागियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।
Tags
Next Story
