गंगा प्रवाह यूनिटी मार्च यात्रा का सांवलिया जी में स्वागत

चित्तौड़गढ़ सांवलिया की पावन धरा पर सोमवार को ‘गंगा प्रवाह यूनिटी मार्च यात्रा’ का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के सांवलिया न्यू कॉटेज वार्ड पहुँचने पर लगभग 500 यात्रियों का जेसीबी द्वारा पुष्पवर्षा एवं यात्रियों का मेवाड़ी साफा पहनाकर पारंपरिक स्वागत अभिनंदन किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सी.पी. जोशी, विधायक चंद कृपलानी, भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री एवं यात्रा संयोजक रोहित चहल, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, कैलाश मंत्री, सुशीला जीनगर, मंडल अध्यक्ष राकेश लढ्ढा, प्रधान देवेन्द्र कंवर, हेमेंद्र सिंह, कमलेन्द्र सिंह हाड़ा, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेंद्र पिलानियां सहित गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सांसद सी.पी. जोशी ने सांवलिया जी की पावन भूमि पर गंगा प्रवाह यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि “मेवाड़ कभी पराधीन नहीं हुआ, इस धरती ने हमेशा देश को दिशा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहाँ आकर आशीर्वाद ले चुके हैं। आज विश्व भारत की ओर देखता है और मोदी के नेतृत्व का अनुसरण करता है।”सांसद जोशी ने कहा कि “धारा 370 हटाना असंभव माना जा रहा था विरोधियों ने कहा धारा 370 हटाई तो खुन की नदियां बहेंगी मोदी ने धारा 370 हटाने की घोषणा की एक कतरा भी नहीं बहा। आज जम्मू–कश्मीर में तिरंगा आतंकवाद पर विजय का प्रतीक बनकर लहरा रहा है—क्योंकि दिल्ली में 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री बैठा है। भारत ज्ञान, तकनीक और एकता के बल पर विश्व में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।”
यात्रा संयोजक रोहित चहल ने कहा कि “सांवलिया सेठ की इस पावन भूमि पर आना सौभाग्य है। प्रधानमंत्री मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी के मार्गदर्शन में निकली यह यात्रा राजस्थान में प्रवेश करते ही ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा से अभिभूत है। पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि “यह यात्रा सरदार पटेल की 150वीं जयंती का गौरव है। संघ के 100 वर्ष होने पर चित्तौड़गढ़ जैसा तीर्थ कहीं नहीं मिलेगा। इस स्तर का स्वागत करना सौभाग्य की बात है
जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निकली यह गंगा प्रवाह यूनिटी यात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता और ‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प को जन–जन तक पहुँचाने का विराट माध्यम है। उन्होंने आगे कहा कि “सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि युवाओं को एक भारत–श्रेष्ठ भारत का संदेश देने का राष्ट्रीय क्षण है। जिले के कार्यकर्ताओं ने जिस अनुशासन, समर्पण और एकता के साथ इस यात्रा का स्वागत किया है, उसने चित्तौड़गढ़ के गौरव को और ऊँचा किया है। भाजपा संगठन की शक्ति ‘कार्यकर्ता–प्रधान’ संस्कृति है, और आज उसी का अद्भुत उदाहरण यहाँ देखने को मिला।”
विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने कहा कि “जब राष्ट्र एक सूत्र में बंधता है, तभी विकास के द्वार खुलते हैं। यह यात्रा विकास, एकता और संकल्प का प्रतीक है।“सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर आधुनिक भारत की नींव रखी। आज प्रधानमंत्री मोदी उसी राष्ट्रीय एकता को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। यह यूनिटी मार्च विकसित राजस्थान और विकसित भारत का संदेश लेकर आगे बढ़ रहा है। युवा पीढ़ी इस यात्रा से प्रेरित होकर राष्ट्र–निर्माण की मुख्यधारा में अग्रसर होगी—यही इसका वास्तविक उद्देश्य है।”
विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि “सांवलिया सेठ की इस पावन भूमि पर यात्रा का स्वागत करना जीवनभर का गर्व है। मेवाड़ की पहचान वीरता, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक गौरव से है। आज की यह यात्रा इन्हीं मूल्यों को पुनः जीवंत करती है |
