गर्ग समाज की क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ आगाज

चित्तौड़गढ़। इंदिरा गांधी स्टेडियम में गर्ग ब्राह्मण समाज की क्रिकेट प्रीमियर लीग का उद्घाटन सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने किया। सांसद जोशी ने कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन का निर्माण होता है। प्रतियोगिता में भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ की आठ टीमें भाग ले रही हैं। अतिथियों ने समाज के छात्रावास हेतु भूखंड के लिए उचित कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

Next Story