जैन मेले में झलकी अहिंसा और संस्कृति की झलक

चित्तौड़गढ़ | श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत महावीर महिला मंडल द्वारा विद्यासागर मांगलिक धाम में एक अनूठे जैन मेले का आयोजन किया गया। प्लास्टिक और जमीकंद मुक्त इस मेले में रात्रि भोजन का पूर्ण निषेध रखा गया। मेले में 35 से अधिक स्टॉल लगाई गई और बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस व स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में काव्य सेठिया, जेनिषा जैन और ऋत्विक बोहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Next Story
