करंट से बकरियों की मौत: विधायक कृपलानी की अनुशंसा पर पीड़ितों को मिला मुआवजा; चेक पाकर खिले चेहरे

करंट से बकरियों की मौत: विधायक कृपलानी की अनुशंसा पर पीड़ितों को मिला मुआवजा; चेक पाकर खिले चेहरे
X

निंबाहेड़ा। पिछले दिनों वंडर सीमेंट के समीप बडोली माधोसिंह ग्राम पंचायत के गांव सांगरिया निवासी तीन व्यक्तियों की करीब 10 बकरियों की करंट लगने से हुई मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान की गई। पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक चंद कृपलानी की अनुशंसा पर सीएसआर फंड से मुआवजा राशि स्वीकृत कर चेक वितरित किए गए।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक कृपलानी ने सांगरिया निवासी नंदगिरी गोस्वामी, पप्पूलाल भील एवं गोपीलाल भील को सहायता राशि के चेक सौंपे। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में त्वरित राहत सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, बोरखेड़ी शक्ति केंद्र संयोजक सत्यप्रकाश मेनारिया सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story