श्री महावीर जैन महिला मंडल द्वारा भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित

चित्तौड़गढ़। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत विद्यासागर मांगलिक धाम में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। अध्यक्ष कल्पना मेहता ने बताया कि कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बच्चों ने 'तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ' और 'नारी शक्ति' जैसे विषयों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि राजेंद्र दोषी ने भगवान महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन पारुल भंडारी और तमन्ना जैन ने किया।
Next Story
