श्री झांझरिया बालाजी व्यायामशाला द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन

चित्तौडगढ़ श्री झांझरिया बालाजी व्यायामशाला समिति चित्तौडगढ़ के अध्यक्ष घनष्याम लोठ ने बताया कि समिति के नेतृत्व मंे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री झांझरिया बालाजी मन्दिर द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कावड़ यात्रा दिनांक 27/07/2025 को रविवार को दुर्ग प्रथम द्वार पाण्ड़ल पोल से प्रातः 09 बजे प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुवे डाईट रोड, प्रताप नगर स्थित श्री झांझरिया बालाजी मन्दिर परिसर पर जाकर सम्पन्न होगी तत्पष्चात भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर प्रसाद वितरण किया जायेगा एवं काव़ड यात्रा में भगवान भोलेनाथ की विभिन्न प्रकार की जांकिया भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी।
बैठक में समिति के भानुप्रताप सिंह, मनीष सुथार, गोपाल माहेष्वरी, जयपाल, मुकेष मीणा, अर्जुन ढोली, मनोज बैरवा, राजेन्द्र जोनवाल, लक्ष्मीकान्त बैरवा, प्रेम लोठ, किशन लौहार, विरेन्द्र सामल, अमर सिंह, भारत छपरीबन्द, अर्जुन कण्डारा, राहुल, मुकेश छपरीबन्द, भावेष, राहुल पण्डित, कुन्दन घारु, कुनाल घारु, नैनू मोटा, रोहित छपरीबन्द, दक्ष रजक, क्रिष रजक, पवन नायक, मनोज कोली, जीवेष छपरीबन्द, प्रिंस राठौड, देवराज, अनिल सालवी, आदि उपस्थित रहे।
